Bokaro News : आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन में सेविका-सहायिकाओं की भूमिका अहम : डीसी

Bokaro News :जिला परिषद सभागार में नवचयनित 89 सेविका- सहायिकाओं का दो दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू.

बोकारो, जिला परिषद सभागार में गुरुवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के 89 पदों पर नवचयनित सेविका- सहायिकाओं का जिला स्तरीय दो दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत उपायुक्त विजया जाधव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने किया. उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन में सेविका- सहायिकाओं की अहम भूमिका है. किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, उनकी प्रारंभिक शिक्षा सब उनके कार्य-दायित्व में शामिल हैं. उपायुक्त ने प्रशिक्षण में बतायी गयी बातों को ध्यान से सुनने, आंगनबाड़ी केंद्रों में उनकी क्या भूमिका है, क्या करना है, इसकी जानकारी सही से प्राप्त करने को कहा.

उपायुक्त ने क्रमवार विभिन्न उदाहरण देकर कार्य-दायित्व से अवगत कराया. उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए उपलब्ध करायें गये आंगनबाड़ी किट के संबंध में जानकारी दी. प्रशिक्षकों को विस्तार से सभी जानकारी देने की बात कहीं.

पूरा पोषण क्षेत्र आपका परिवार : डॉ सुमन

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान बतायी जाने वाले बातों के संबंध में में जानकारी दी. मुख्य कार्य प्री-स्कूल एडुकेशन, पूरक पोषाहार कार्यक्रम, संदर्भ सेवाएं-कुषोषण दूर करने, स्वास्थ्य सेवाएं- टीकाकरण, टीएचआर वितरण आदि के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने प्री-ट्रेनिंग असेसमेंट व पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट आदि के संबंध में जानकारी दी. कहा कि पूरा पोषक क्षेत्र आपका परिवार है.

इसके अलावा विभिन्न बिंदुओं पर विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर सहायक जनसंपर्क अविनाश कुमार सिंह, डीडीएम कंचन कुमारी, विभिन्न परियोजना के सीडीपीओ, महिला पर्येवेक्षिका आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >