Bokaro News: जंगली हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग ने लॉन्च किया ये मोबाइल ऐप, ऐसे मिलेगी जानकारी

Bokaro News: जंगली हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग ने हमार हाथी ऐप लॉन्च किया है. इसके तहत जैसे ही हाथी पांच किलोमीटर के दायरे में आएगा मोबाइल की घंटी बजने शुरू हो जाएगी.

बोकारो, नागेश्वर (ललपनिया) : जंगली हाथियों की वजह से होने वाले नुकसान को देखते हुए वन विभाग ने इससे बचाव के लिए हमार हाथी ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप को डाउनलोड करते ही 15 से 20 किलो मीटर के दायरे से हाथियों के भ्रमण की सूचना मिल जाएगी. वहीं, 5 किलो मीटर के रेडियस में आने से मोबाइल की घंटी बजने लगेगी. इससे आसानी से पता चल जाएगा कि हाथियों का झुंड पहुंच गया है.

मोबाइल का बेल लोगों को सतर्क करने के लिए बजेगा

यह बेल लोगों को सतर्क करने और जानमाल की क्षति से बचाव के लिए अलार्म होगा. ताकि लोग समय रहते आवश्यक उपाय कर लें. ये जानकारी हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्जवल ने दी. उन्होने कहा कि हमार हाथी एप्लीकेशन को आभियान चलाकर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में आम ग्रामीणों के अलावा जन प्रतिनिधियों को इस ऐप के बारे में बताया जा रहा है और लोगों से इंस्टॉल करने की अपील की जा रही है.

बोकारो की खबरें यहां पढ़ें

झुमरा पहाड़ समेत कई इलाकों में होता रहता है जंगली हाथियों का विचरण

बता दें कि चतरोचट्टी वन क्षेत्र, झुमरा पहाड़ समेत कई इलाकों में अक्सर जगंली हाथियों का विचरण होता रहता है. इस दौरान हाथियों का झुंड खेतों मे लगी फसल और ग्रामीणों के आवास को भारी क्षति पहुंचाते हैं. इन घटनाओं से बचने के लिए ही वन विभाग द्वारा हमार हाथी एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है. इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने से हाथियों के आगमन की जानकारी मिल सकेगी.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा न्यूनतम पारा, बारिश को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >