Bokaro News : संवेदनशीलता, पारदर्शिता व जनकल्याण को दें प्राथमिकता : डीसी

Bokaro News : 10 प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारियों का दल बोकारो से रवाना, डीसी व एसपी ने किया संवाद, प्रशासनिक अनुभव किये साझा.

बोकारो, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु पदाधिकारियों का दल शनिवार को बोकारो जिला से आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया. इससे पूर्व उपायुक्त आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीसी अजयनाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से संवाद किया. जिला में कार्य के दौरान प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया.

डीसी ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है. उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया. कहा कि एक प्रशासक के रूप में जनता की अपेक्षाओं को समझना व उनके हित में कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है. पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर समस्याओं को समझने, टीम भावना के साथ कार्य करने व विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयास करने की सलाह दी. उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार आदि पदाधिकारियों ने भी क्रमवार प्रशासनिक अनुभव साझा किया.

प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारियों ने जताया आभार

प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिले सहयोग, मार्गदर्शन व सीख के लिए उपायुक्त सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया. कहा कि बोकारो में प्राप्त अनुभव उनके भावी प्रशासनिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे. प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारियों में शोभिका पाठक, ताशी तेनजिन, सिद्धार्थ सिंह, आकाश गर्ग, पेलना वांगचुक, पवित्रा पी, माधव अग्रवाल, दिव्यांक गुप्ता, दीपक कुमार व सोनम नोरबू उपस्थित रहे. सभी को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह दिया गया. मौके पर उपायुक्त की पत्नी प्रतिमा झा, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएसओ शालिनी खालखो, डीटीओ मारुति मिंज, डीपीओ राज शर्मा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >