Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव, मचा हड़कंप

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम 03 में आज गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम मौके पर पहुंची है. गनीमत रही कि मौका रहते ही सभी कर्मी वहां से भाग निकले, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ.

Bokaro News | बोकारो, सुनील तिवारी: बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम 03 में आज गुरुवार को गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. गैस की गंध तेजी से सीआरएम में फैली. शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पूरे एरिया को फिलहाल सील कर दिया. साथ ही पानी का छिड़काव किया गया है, ताकि गैस का असर खत्म किया जा सके. गनीमत रही कि मौका रहते ही सभी कर्मी वहां से भाग निकले, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ. सभी कर्मी सुरक्षित हैं. घटना आज सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है.

बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक

ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल से गैस रिसाव

घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और ईएमडी की टीम मौके पर पहुंची है. गैस रिसाव को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए वाल्व को बंद कर दिया गया. गैस रिसाव के ज्वाइंट आदि स्थानों पर जांच-पड़ताल की गयी. जांच में सामने आया कि सीआरएम 03 के एआरपी 3 में ड्रेन पोर्ट की पाइप में होल होने से गैस रिसाव हुआ.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मामूली रूप से गैस रिसाव, हताहत नहीं: बीएसएल

बीएसएल संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल में आज गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे सीआरएम 03 के एसिड रेजनरेशन प्लांट-3 के ड्रेन पोर्ट के पाइप लाइन से मामूली रूप से गैस रिसाव की सूचना मिलने पर तुरंत इएमडी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ड्रेन पोर्ट के वाल्व को बंद कर दिया गया. इएमडी और सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की टीम ने सम्बंधित स्थल का गहनता से निरीक्षण किया है. वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है. कोई भी कामगार इससे हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित है.

इसे भी पढ़ें

परीक्षा की तैयारी का ड्रामा, विस्फोटक जमा कर रहा था आतंकी दानिश, जानिए अब तक क्या-क्या हुए खुलासे

Nepal Protest: नेपाल में फंसे रांची के 12 लोग, हिंसक आंदोलन के बीच सभी होटल में कैद

Ranchi News: घर घुस मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट, पुलिस ने किया नजरअंदाज, सीएम ने लिया संज्ञान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >