Bokaro News : खलिहान में लगी आग, 13 घंटे बाद पाया गया काबू

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव की घटना, 12 किसानों काे हुआ नुकसान, सता रही चिंता.

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव के एक खलिहान में गुरुवार की रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से धान व बिचाली जलकर राख हो गये. दमकल, जेसीबी व ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद करीब 13 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी से जिसको नुकसान हुआ है, उसमें सुधीर महतो, अजीत महतो, प्रसन्न महतो, खगेंद्र नाथ महतो, केकन महतो, मलींद्र नाथ महतो, कोकिल महतो, नरेश महतो, मुकेश महतो, बिनोद कुमार महतो, दिनेश महतो, निर्मल महतो शामिल है.

पीड़िताें ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. घटना के समय सभी अपने-अपने घर में सोये हुए थे. खलिहान से उठते धुंआ को देखकर कुछ लोगों ने शोर किया, तो मामले की जानकारी हुई. इसके बाद अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया गया. बढ़ती आग को देखते हुए लोगों ने चास अंचल अग्निशमन कार्यालय को सूचना दी. अग्निशमन गाड़ी के पहुंचने के पूर्व ही खलिहान में रखे धान व बिचाली जल गये थे. आग लगी की घटना से किसान काफी चिंतित हैं. बताया कि हम लोगों का किसानी ही एक मात्र सहारा है, जो इस आग लगी में जलकर खाक हो गया .

पिंड्राजोरा क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था की मांग

पिंड्राजोरा क्षेत्र में आये दिन आग लगी की घटना होती रहती है. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे जिला परिषद सदस्य राजेश महतो, झामुमो के वरीय नेता किरण चंद्र मांझी, राजेश किशोर महतो, दिलीप महतो, विकास बाउरी , सत्यनारायण सिंह सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पिंड्राजोरा में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है. बता दें कि इसके पूर्व 12 दिसंबर को चास प्रखंड के आमुरामू गांव निवासी कनिलाल महतो, ज्योति नाथ महतो, देवेन महतो, धनंजय महतो, बनमाली महतो के खलिहान में भी आग लग गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >