Bokaro News : कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए बीएसएल के आठ कर्मी पुरस्कृत

Bokaro News : मई के लिए बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन, जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखें कर्मी : महापात्रा

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में मई माह (2025) के लिए बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आठ कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थे.

चुनौतीपूर्ण काम को करते समय सुरक्षा सर्वोपरि कर रखें ध्यान : राजश्री

श्री महापात्रा ने कहा कि इसमें कर्मियों के साथ परिवार का भी योगदान है. कर्मियों को नई चुनौतियों को स्वीकार कर समाधान खोजना चाहिए. जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखें. सुश्री राजश्री बनर्जी ने कहा कि आपका योगदान अति सराहनीय है. चुनौतीपूर्ण काम को करने के समय ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है. संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक सोनाली गुप्ता व नितेश कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन चाहत प्रिया, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया. मौके पर वरीय अधिकारी व पुरस्कृत कार्मिक सपरिवार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >