Bokaro News : डीएवी चार ने जीते 55 पदक, अब नेशनल में दमखम दिखायेंगे खिलाड़ी

Bokaro News : डीएवी चार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स मेगा मीट का समापन, बोले मुख्य अतिथि : खेलकूद एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है.

बोकारो, डीएवी चार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स मेगा मीट शनिवार को संपन्न हुआ. इसमें डीएवी चार ने राज्य स्तर पर 29 गोल्ड, 18 सिल्वर व 08 ब्रांज जीते. अब यहां के खिलाड़ी नेशनल में दमखम दिखायेंगे. मुख्य अतिथि चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सह सीबीएसइ सिटी-को ऑर्डिनेटर सूरज शर्मा ने कहा कि खेलों से बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ती है. खेल बच्चों को समय का सही इस्तेमाल, अनुशासन, व नेतृत्व कौशल सिखाता है. एक दूसरे की मदद करना व एकता की भावना विकसित होती है.

समापन समारोह का विशेष आकर्षण बच्चों की नृत्य प्रस्तुति आर्यावर्त की शौर्य गाथा रही, जिसमें सैनिकों के पराक्रम से लेकर खेल जगत की उपलब्धियां तक को दर्शाया गया. डीएवी सेक्टर चार के प्राचार्य सह क्लस्टर-6 के इंचार्ज एसके मिश्रा राज्य स्तर पर सफल होकर नेशनल के लिये चयनित खिलाड़ियों की सफलता की कामना की. अनुराधा सिंह-प्रिंसिपल डीएवी छह, डाॅ सुनील कुमार सिन्हा-प्रिंसिपल डीएवी इस्पात 9 ई व आरके सिंह- शिक्षक, डीएवी महुदा विशेष रूप से उपस्थित थे.

डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय खेलों परिणाम

रोप स्किपिंग (लड़कों का) इंडिविजुअल स्टाइल स्पीड होप : अंडर 19 विजेता साकिब – डीएवी चार, अंडर 17 विजेता मोहित कुमार – डीएवी चार, अंडर -14 विजेता दिव्यांश कुमार – डीएवी जामाडोबा. रोप स्किपिंग स्पीड हाॅप (लड़कियों का) : अंडर 14 विजेता-अनोखी राज-डीएवी चार, अंडर 17 विजेता- नीलू कुमारी-डीएवी इस्पात सेक्टर 8/बी, अंडर-19 विजेता आराध्या झा-डीएवी सेक्टर चार. रोप स्किपिंग स्पीड स्प्रिंट (लड़कियों का) : अंडर-14 विजेता अपूर्वा कुमारी – डीएवी इस्पात 9/ ई अंडर-17 विजेता पूषा मुखर्जी – डीएवी सिल्ली, अंडर-19 विजेता अनुष्का सिंह – डीएवी गुमला. फुटबॉल बालिका वर्ग : अंडर-14 विजयी टीम डीएवी गुमला -बेस्ट प्लेयर मिहिका तिर्की, अंडर-19 विजयी टीम डीएवी अलकुशा – बेस्ट प्लेयर सीमा कुमारी, अंडर-17 विजयी टीम डीएवी ऊर्जानगर – बेस्ट प्लेयर अनीषा मुर्मू. रेसलिंग (लड़कों का) : अंडर 19 स्वप्निल कुमार सिंह गोल्ड. रेसलिंग (लड़कियों का) : अंडर 17 सिफत अंजुम गोल्ड, अंडर 14 राधा सिंह गोल्ड, अंडर 14 श्यामली कुमारी गोल्ड, अंडर 19 प्राची कुमारी गोल्ड (सभी डीएवी चार). वेटलिफ्टिंग (लड़कियों में) : अंडर-17 शगुन, अनुष्का ,भारती ने जीते गोल्ड (सभी डीएवी चार). अंडर 17 (लड़कों में) : विशाल व अंडर 19 में आफताब आलम ने जीते गोल्ड (दोनों डीएवी चार) जूडो- पल्लवी व समृद्धि कुमारी ने जीते गोल्ड (डीएवी चार) , ताइक्वांडो : डीएवी सेक्टर चार का सात ब्रांज और दो सिल्वर के साथ नेशनल में प्रवेश. लॉन टेनिस (लड़कियों में) अंडर 19 विजेता डीएवी चार, बेस्ट प्लेयर-अंशिका नौटियाल, प्रथम स्थान-सूफी नाज और सौम्या सिन्हा. लॉन टेनिस (लड़कों में) : अंडर 19 विजेता केशव-बीएनएस गिरिडीह, बेस्ट प्लेयर-कुमार ईशांत सिंह-डीएवी गांधीनगर. हैंडबॉल (लड़कियों में) : विजेता टीम-डीएवी हजारीबाग व उपविजेता-डीएवी एनआइटी आदित्यपुर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >