Bokaro News : चोरी की योजना बनाते अपराधी पकड़ाया

Bokaro News : सेक्टर चार थाना की पुलिस को मिला सफलता, चार मामलों का हुआ उद्भेदन, चास के चेकपोस्ट का रहनेवाला है बादशाह खान उर्फ सोनू उर्फ आलम अंसारी.

बोकारो, सेक्टर चार थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक जुलाई की रात को चास के चेकपोस्ट का रहनेवाले बादशाह खान उर्फ सोनू उर्फ आलम अंसारी को गिरफ्तार किया. बादशाह खान सेक्टर चार डी में एक जुलाई की रात को चोरी के उद्देश्य से एक आवास की रेकी कर घुसने की फिराक में था. इसी दौरान सेक्टर चार थाना पुलिस को मिली. पुलिस ने सूचना सिटी डीएसपी आलोक रंजन के साथ साझा की. डीएसपी ने तुरंत ही एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बादशाह खान को सेक्टर चार डी में योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद सेक्टर चार पुलिस ने बादशाह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. साथ ही घटना के अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. यह जानकारी बुधवार को सेक्टर चार थाना में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने पत्रकारों को दी.

इंस्पेक्टर ने बताया कि बादशाह की गिरफ्तारी से सेक्टर चार थाना के चार कांडों का उद्भेदन कर लिया गया है. चारों मामलों में आवास का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप है. इसमें लाखों के सामान की चोरी कर ली गयी थी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोना का मंगल सूत्र एक, सोना की चेन एक, सोना बलिया एक जोड़ा, चोरी की एक साइकिल सहित लावारिश अवस्था में रखे 10 साइकिल बरामद किया है. बादशाह खान पर बीएस सिटी थाना में 27 जनवरी 2016 में कांड संख्या 19/16, 19 मई 2024 में कांड संख्या 98/24, 27 जुलाई 2024 में कांड संख्या 148/24 दर्ज है. जबकि सेक्टर चार थाना में 26 अगस्त 2024 में कांड संख्या 102/24, तीन जून 2025 में कांड संख्या 62/25 व 13 जून 2025 में कांड संख्या 67/2025 दर्ज है.

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

छापेमारी दल में डीएसपी सिटी आलोक रंजन के साथ सेक्टर चार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, अनुसंधानकर्ता पुअनि मुन्ना रवानी, अनुसंधानकर्ता पुअनि अवेंद्र कुमार साव, अनुसंधानकर्ता सअनि सीदन हांसदा, पुअनि विवेक प्रशांत, आरक्षी इलियास अंसारी, मुकेश कुमार राय, बबलू गोप, अनिल कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >