Bokaro News : हर हाल में अपराध पर लगायें अंकुश : एसपी

Bokaro News : कैंप दो सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू चोरी, पत्थर तस्करी के विरूद्व लगातार छापेमारी करने का निर्देश.

बोकारो, कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता एसपी हरविंदर सिंह ने की. कहा कि हर हाल में अपराधी व अपराध को पुलिस अधिकारी नियंत्रण में करें. अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू चोरी, पत्थर तस्करी के खिलाफ लगातार छापामारी करते रहे. शिथिलता बरतनेवाले पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.

लंबित कांड का जल्द अनुसंधान करे

एसपी ने कई दिशा निर्देश दिया. कहा कि लंबित कांड का जल्द अनुसंधान करे. पासपोर्ट सेवा वेरिफिकेशन को लंबित नहीं रखे. मादक पदार्थ व अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करे. लंबित वारंट व कुर्की का निष्पादन करें. साइबर अपराध की सक्रियता से जांच करें. महिला अपराध को गंभीरता से ले. लंबित चरित्र प्रमाण-पत्र, आयोग व न्यायालय से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करे. नक्सल क्षेत्र से जुड़ी सूचना पर गंभीरता के साथ वरीय अधिकारियों को अवगत करायें. चोरी की घटना पर हर हाल में लगाम लगायें.

ये थे मौजूद

मौके पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीसीआर डीएसपी डॉ शकिल आबिद शम्स, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, सार्जेंट मेजर वन प्रणव कुमार, सार्जेंट मेजर टू जॉय प्रभाकर लकड़ा, साइबर थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित विभिन्न थाना के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >