Bokaro News : फाइलेरिया पर नियंत्रण के लिए चिकित्सकों से लें सलाह

Bokaro News : कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमएमडीपी किट का किया गया वितरण, बचाव के बताये गये उपाये.

कसमार, कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों के बीच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रफुल महतो व बीपीएम बंकिम चंद्र महतो ने एमएमडीपी किट का वितरण किया. एमटीएस शैलेश ठाकुर ने बताया कि फाइलेरिया रोग एक बार किसी व्यक्ति को हो जाने पर उसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है. इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. नियंत्रण करने के लिए विभाग एमएमडीपी किट जिसमे टब, जग, बाल्टी, तौलिया, साबुन, हैंडवाश, क्रीम एवं दवा दिया जाता है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस साल प्रखंड में फाइलेरिया मरीजों को चिन्हित किया गया है. फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो मच्छरों द्वारा फैलता है. यह एक संक्रामक उष्ण कटिबंधीय रोग है. जिसमें परजीवी गोल कृमियों के कारण लिम्फैटिक सिस्टम में सूजन ही जाने के कारण हाथ और पैर में सूजन हो जाता है. इसे हाथीपांव भी कहा जाता है. इसके लिए मरीज को परहेज और चिकित्सकों की सलाह लेना चाहिए. मौके पर आनंद नायक, एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, राजेश ठाकुर, सहिया यशोदा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

राशन वितरण को लेकर दारिद पंचायत सचिवालय में बैठक

पेटरवार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों के बीच राशन वितरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, वितरण कार्य ससमय करने एवं निगरानी रखने को लेकर प्रखंड के दारिद पंचायत सचिवालय में शनिवार को बैठक की गयी. अध्यक्षता मुखिया गोपाल मुंडा ने की. मुखिया ने लोगों से कहा कि राशन कार्ड धारकों को जून माह में एक साथ तीन महीने का राशन दिया जाएगा. बताया कि जून और जुलाई माह का राशन एक से 15 जून और अगस्त माह का राशन 16 अगस्त से 31 अगस्त तक का वितरण जनवितरण प्रणाली की दुकानों से किया जाएगा. बैठक में पंचायत सचिव, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार और सभी आंगनबाडी केंद्र की सेविका, सहायिका और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >