Bokaro News : को-ऑपरेटिव कॉलोनी : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के किराये के मकान में चल रहा था धंधा, पुलिस की दबिश के बाद खुलासा, कोलकाता से बोकारो आती थी लड़कियां, बीएस सिटी पुलिस जांच में जुटी.

बोकारो, बोकारो के रिहायशी कॉलोनी को-ऑपरेटिव (बीएस सिटी थाना) में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. एसपी हरविंदर सिंह को मिले सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आवास नंबर 155 में छापेमारी की. इसमें आवास से किरायेदार शनि कुमार व कोलकाता के खिदिरपुर निवासी निखत परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में एसपी श्री सिंह ने बताया कि काफी दिनों से को-ऑपरेटिव कॉलोनी में जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही थी. कई बार दबिश दी गयी, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ रहे थे. गुरुवार को सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में तुरंत एक टीम का गठन किया गया. टीम ने रात को ही आवास की घेराबंदी की. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. आवाज से आपत्तिजनक सामग्री के साथ दो मोबाइल बरामद किया गया. एसपी ने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार आवास के किरायेदार शनि कुमार ने ने बताया कि आवास को जिस्मफरोशी के धंधे के लिए ही किराये पर लिया गया था. इसके लिए कोलकाता से लड़कियां बुलाई जाती थी. स्थानीय ग्राहक को मांग के अनुरूप लड़कियां उपलब्ध करायी जाती थी. निखत परवीन ने बताया कि वह खुद सेक्स रैकेट का हिस्सा है. स्थानीय ग्राहक के मांग के अनुसार कोलकाता से लड़कियां भी बोकारो बुलाती थी. पुलिस सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है. छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सिटी इंस्पेक्टर संदीप कुमार दास, सेक्टर छह थाना प्रभारी संगीता कुमारी पुलिस, पुअनि अनिल कुमार गुप्ता, सअनि अमर कुमार यादव, आरक्षी सिद्धेश्वर, चंद्रावती, राजीव, विजय, योगेंद्र, प्रफुल्ल को शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >