Bokaro News : चास अनुमंडल अस्पताल : कोल्ड वेव कक्ष तैयार, मरीजों को मिलेगी राहत

Bokaro News : मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कक्ष में हीटर, कंबल व जीवनरक्षक दवाओं का विशेष स्टॉक.

बोकारो, मरीजों को ठंड से बचाने के लिए चास अनुमंडल अस्पताल में तीन बेड का एक विशेष कक्ष कोल्ड वेव कक्ष तैयार किया गया है. कक्ष में मरीजों के लिए रूम हीटर, कंबल सहित जरूरी सभी जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक रखा गया है. यह सुविधा लगातार बढ़ते ठंड व कनकनी को देखते हुए सिविज सर्जन डॉ अभय भूषण के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आभा इंदू तिर्की ने शुरू किया है. भर्ती मरीजों का इलाज डॉ विकास कुमार व डॉ रवि शेखर की देखरेख में होगा. अस्पताल के ओपीडी में रोजाना लगभग 400 मरीज इलाज के लिए आ रहे है. इसमें आधा से अधिक सर्दी, बुखार, खांसी की शिकायत लेकर आ रहे है. ठंड लगने की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे है. डॉ विकास कुमार ने बताया कि मरीजों की स्थिति के अनुसार अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है. जरूरत के अनुसार मरीज को दवा के साथ-साथ हिदायत भी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >