Bokaro News : चंदनकियारी एकादश की टीम बनी विजेता

Bokaro News : दहाय डुंगरी साहब क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, बोले डुमरी विधायक जयराम महतो : ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं.

पिंड्राजोरा, डुंगरीटांड़ कादालावा के मैदान में दहाय डुंगरी साहब क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ. फाइनल मैच चंदनकियारी एकादश ( झारखंड) बनाम काशीपुर एकादश (पश्चिम बंगाल) के बीच खेला गया. टॉस जीतकर काशीपुर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में चंदनकियारी एकादश की टीम ने 15.1 गेंद में छह विकेट खोकर 164 रन बनाकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने विजेता कप व 50 हजार का चेक देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी पंसस सपन कुमार महतो, डॉ जयदेव कुमार महतो, किशोर कुमार, समाजसेवी राकेश शर्मा ने 30 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया. जयराम महतो ने कहा कि चास-चंदनकियारी सुदूर देहाती क्षेत्र में भी प्रतिभावन खिलाड़ियों की कमी नहीं है. इन्हें उचित मार्ग दर्शन और उचित मंच मिले, तो ये भी राज्य स्तर में इस क्षेत्र के नाम ऊंचा कर सकते हैं. मौके पर आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >