Bokaro News : इस्पात उद्योग के समक्ष चुनौतियों व श्रम उत्पादकता की गणना से अवगत हुए कर्मी

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट के शीर्ष प्रबंधन के साथ सेवा अनुबंध व सामग्री प्रबंधन पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर चल रहे तीन माह के अभियान के क्रम में बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन के साथ सेवा अनुबंध व सामग्री प्रबंधन (सर्विस कॉन्ट्रैक्ट एंड मैटेरियल मैनेजमेंट) विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य सभागार में हुआ. कार्यक्रम में आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रियरंजन उपस्थित थे.

अनुबंधों के युक्तिकरण व संविदा कर्मियों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा

संवाद कार्यक्रम की शुरुआत शिवेंद्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक (भारी अनुरक्षण-मैकेनिकल) द्वारा सेवा अनुबंध व सामग्री खरीद प्रबंधन विषय पर एक प्रस्तुतीकरण से किया गया, जिसमें बीएसएल में अनुबंधों के युक्तिकरण व संविदा कर्मियों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी. इस प्रस्तुतीकरण में इस्पात मंत्रालय व सेल निगमित कार्यालय के दिशा-निर्देश के अनुसार इस्पात उद्योग के समक्ष चुनौतियों और श्रम उत्पादकता की गणना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया.

मैनेजमेंट ऑफ सर्विस कॉन्ट्रैक्ट, मूल्यांकन, भुगतान, संसाधन प्रबंधन…

मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) व एसीवीओ ज्ञानेश झा ने मैनेजमेंट ऑफ सर्विस कॉन्ट्रैक्ट, मूल्यांकन, भुगतान, संसाधन प्रबंधन व सेवा निष्पादन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट व अतिरिक्त प्रभार बीएसएल आलोक वर्मा ने संवाद कार्यक्रम की सराहना की. लक्ष्यों को प्राप्त करने में आनेवाले चुनौतियों व उसके समाधान के बारे में अपने विचार साझा किये. उन्होंने श्रम उत्पादकता में वृद्धि और लागत प्रभावी इस्पात उत्पादन सहित कंपनी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >