Bokaro News : कैंसर से डरने की नहीं, शुरुआती स्तर पर समझकर रोकने की जरूरत : डॉ सिंह

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय बोकारो में कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया गया जागरूक.

बोकारो, चिन्मय विद्यालय बोकारो में विद्यार्थियों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को ‘हेल्थ इज वेल्थ’ कार्यशाला का आयोजन हुआ. कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, रोकथाम के उपाय व इसके प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यशाला में मेडिकेंट अस्पताल बोकारो से डॉ टीएम सिंह-ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ उम्मेहानी घुलम रसूल – प्रसूतिशास्री, डॉ अपराजिता-मेडिकल सुपरिटेंडेंट व शुभम-ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट उपस्थित थे. डॉ सिंह ने कहा कि कैंसर की बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि इसे शुरुआती स्तर पर ही समझकर रोकने की जरूरत है. कैंसर के प्रकार, लक्षण, रोकथाम, उपाय आदि विषयों पर प्रकाश डाला. डॉ रसूल ने सर्वाइकल कैंसर व महिलाओं की शारीरिक समस्याओं से जुड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी दी. रोकथाम के लिए जागरूक किया. कहा कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति अधिक जागरूक होने की जरूरत है. किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है. अगर समय रहते कैंसर का पता चल जाय, तो इसका खतरा बहुत हद तक कम किया जा सकता है. कार्यशाला की संयोजक स्कूल की मेडिकल सपोर्ट स्टाफ रागिनी व मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट मनीष कुमार थे. सुप्रिया चौधरी ने विद्यार्थियों को कार्यशाला के विषय-वस्तु से अवगत कराया. मौके पर विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा व उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >