Bokaro News : बीएसएल : नये मेडिक्लेम योजना की दी जानकारी, योग से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया

Bokaro News : जून में सेवानिवृत्त होने वाले 27 कर्मियों के लिए एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट से जून में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 27 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ के द्वारा एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से अवगत कराया.

सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बतायी आवास प्रतिधारण नीति

डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) और योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम शी ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन व नगर प्रशासन विभाग से जितेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी

बंधन बैंक के ब्रांच हेड अमरेंद्र कुमार सिन्हा व सौरव कुमार के टीम के सदस्यों ने सीनियर सिटीजन के लिए धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. अनिता झा (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >