Bokaro News : पुस्तक प्रेमियों को मिले हर तरह की सुविधाएं, हर वर्ग की हो सहभागिता : उपायुक्त

Bokaro News : सात- आठ जनवरी को प्रस्तावित शब्द सरिता महोत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिये जरूरी दिशा-निर्देश.

बोकारो, जिला प्रशासन की ओर से शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हाल) सभागार में 07- 08 जनवरी को प्रस्तावित बोकारो शब्द सरिता महोत्सव-हर किताब एक नई दिशा दिखाती है… की तैयारी को लेकर आवासीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने बैठक की. डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों व आयोजन समिति के पदाधिकारियों से महोत्सव के पूर्व तैयारी, कार्यक्रम स्वरूप, संसाधन व्यवस्था, सुरक्षा व समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उपायुक्त ने उचित समन्वय, साफ-सुथरी व्यवस्था, समयबद्ध तैयारी व समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव के हर पहलू में उत्कृष्टता व सुंदर आयोजन के साथ पुस्तक-कला प्रेमियों के लिए सुविधा व सुव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को विभिन्न गतिविधियों की समय-सीमा तय कर समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया. बैठक में महोत्सव की जन-भागीदारी बढ़ाने, सफाई, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सहायता, सुरक्षा व्यवस्था व प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि शब्द सरिता महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक, साहित्यिक व सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा व आपसी जुड़ाव को प्रोत्साहित करना है. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार,एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएसओ हेमलता बुन, डीडीएमओ शक्ति कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >