Bokaro News : विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी

Bokaro News : जीजीपीएस चास में मना वार्षिक क्रीड़ोत्सव, बोले अतिथि : खेलकूद की विद्यार्थी जीवन में अहम भूमिका.

बोकारो, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. खेल भावना जीवन में आगे बढ़ने में सहायक है. यह बातें बतौर मुख्य अतिथि सुषमा कुमारी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, चास ने शनिवार को जीजीपीएस, चास में आयोजित वार्षिक क्रीड़ोत्सव के दौरान कही. विशिष्ट अतिथि सौरभ रंजन क्लस्टर प्रमुख एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आज के दौर में खेल में कॅरियर की असीम संभावनाएं हैं. जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि खेलकूद की विद्यार्थी जीवन में अहम भूमिका है. यह व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार करता है. इसके पहले अतिथियों ने गुब्बारा उड़ाकर खेल दिवस की शुरुआत की.

पानी सदन बना चैंपियन

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें पानी सदन 405 अंक हासिल कर चैंपियन बना. पवन सदन द्वितीय, आकाश सदन तृतीय व धरत सदन चतुर्थ स्थान पर रहें. अभिभावक-शिक्षक महिला व पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. अतिथियों ने पुरस्कार वितरण कर किया. कनिष्ठ प्रभारी उषा कुमार धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक विद्यार्थी व शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा.

इन्हें मिला सम्मान

अजय, पीयूष, राजा, सफीना, नैना, अवनी, श्रेया,अंशिका, आकाशदीप, अरमान, अभिजीत, सौरभ, विक्रम, सुहानी, दिशा, चंदन, सुब्रतो, तौकीर, पृथ्वी, समीर, आकाश, रिया, ऋषिका,अर्पिता, पल्लवी, कृतिका, सृष्टि, हर्षित, ध्रुवराज, मनीष, हर्षिता, अंशिका,ज्योति, अक्षदीप अनुष्का, कमलप्रीत, सक्षम व दीपिका शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >