Bokaro news : डूमरकुदर में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Bokaro news : ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रोका काम, यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़क निर्माण को पूरी तरह रोकने और उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत करने को बाध्य होंगे.

कसमार, कसमार प्रखंड के हिसीम पंचायत अंतर्गत डूमरकुदर गांव (नीचे टोला) में हो रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया और कुछ देर के लिए काम बंद करवा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क की छह इंच मोटाई की ढलाई (कंक्रीटिंग) निर्धारित है, वहीं ठेकेदार द्वारा मात्र चार इंच की ही ढलाई कर काम पूरा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कार्य एजेंसी द्वारा मानक के अनुसार ढलाई नहीं की जा रही है और गांववालों के विरोध के बावजूद काम किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में कम मोटाई की ढलाई से कुछ ही महीनों में सड़क को क्षतिग्रस्त सकती है. विरोध करने वालों में मिथुन महतो, विकास महतो, उत्तम महतो, उपेंद्र महतो, निरंजन महतो, खरीराम महतो, अजीत महतो और हांडू मुंडा सहित कई ग्रामीण शामिल थे. ग्रामीणों ने कहा कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़क निर्माण को पूरी तरह रोकने और उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल की जांच कर माप-जोख कराई जाये, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कार्य स्वीकृत मानक के अनुसार हो रहा है या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >