Bokaro News: न्यायिक कार्यों अलग रहे अधिवक्ता

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य गुरुवार को भी न्यायिक कार्य से अलग रहे. अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर जब तक क्षेत्रीय जज साहब से वार्ता नहीं होगी तब तक न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे. कहा कि न्यायालय के द्वारा जो चहारदिवारी निर्माणकार्य किया जा रहा है वह गलत है.

तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य गुरुवार को भी न्यायिक कार्य से अलग रहे. अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर जब तक क्षेत्रीय जज साहब से वार्ता नहीं होगी तब तक न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे. कहा कि न्यायालय के द्वारा जो चहारदिवारी निर्माणकार्य किया जा रहा है वह गलत है. इससे अधिवक्ता संघ के सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पूर्व में भी बोकारो जिला जज से बात हुई मगर कोई समाधान नहीं निकला. महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि न्यायिक कार्यों से अलग रहने की जानकारी न्यायालय को दे दी गयी है. मौके पर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त महासचिव शंकर ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद सहित वरीय अधिवक्ता राम वश्विास महथा, प्रबोध कुमार महथा, सत्यनारायण दे, उज्ज्वल मुखर्जी, बासु दे, विजय कुमार बबन, अरुण कुमार सिन्हा, बद्री नारायण पोद्दार, डी एन तिवारी, अर्जुन सिंह, रमेंद्र कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार मिश्रा, बिनोद कुमार गुप्ता, वकील महतो, रोहित पराशर, जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुमार अधिवक्ता संघ के सदस्यों, जगदीश म्त्रिरी, सुरेश यादव, पंकज सिंह, महेश ठाकुर, राज कुमार यादव, अरुण कुमार महतो, उमेश प्रसाद, नरेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, डी डी तिवारी, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, प्रहलाद महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >