Bokaro News : 318034 लोगों को खिलायी जायेगी कृमि की दवा : सिविल सर्जन

Bokaro News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास से राष्ट्रीय कृमि दिवस की हुई शुरुआत, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्देशन में ही दवा खिलायें.

बोकारो, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीभी) चास से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस की शुरुआत की गयी. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने छात्राओं को कृमि की दवा खिलायी. कहा कि बोकारो जिले में कुल 318034 लोगों को कृमि की दवा खिलायी जायेगी. इसमें एक से पांच आयु वर्ग के 122596 व छह से 19 आयु वर्ग के 195438 शामिल रहेंगे. एक से पांच आयु वर्ग के बच्चों को दवा चूर कर साफ पानी में मिला कर खिलाना है. छह से 19 आयु वर्ग के बच्चों को चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्देशन में ही दवा खिलायें. कोई भी बच्चा दवा घर ले जाकर नहीं खायेंगे. सीएस ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य एक से 19 वर्ष के बच्चों व प्रजनन आयु की महिलाओं को निःशुल्क कृमि नाशक दवा देकर कृमि संक्रमण को खत्म करना है. पेट के कीड़ों (कृमि) के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना है. मौके पर चास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चास डॉ अनिल कुमार, कस्तूरबा गांधी चास के प्राचार्य, स्वास्थ्य विभाग के चंद्रशेखर व मधुमिता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >