Bokaro News : जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 30 परियोजना द्वितीय चरण के लिए चयनित

Bokaro News : साइंस फॉर सोसाइटी बोकारो व विज्ञान जागरण मंच झारखंड ने डीएवी चार में किया था आयोजन, 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया था भाग, निर्णायक मंडली ने किया मूल्यांकन.

बोकारो, साइंस फॉर सोसाइटी बोकारो व विज्ञान जागरण मंच झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी चार की मेजबानी में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीय विज्ञान प्रदर्शनी में 30 परियोजना पुरस्कृत व द्वितीय चरण के लिए चयनित हुई है. इसमें जिले के 15 विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी नवाचारी परियोजनाओं के साथ भाग लिया था. प्रदर्शनी की परियोजनाओं के पारदर्शी व निष्पक्ष मूल्यांकन के लिये गठित निर्णायक मंडली ने अपने सूक्ष्म अवलोकन व दूरदर्शी दृष्टिकोण के आलोक में सभी परियोजनाओं का मूल्यांकन उनके नवचारिता, मौलिकता, उपयोगिता व प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया. चयनित प्रतिभागियों के नाम की घोषणा एसएफएस के महासचिव राजेंद्र कुमार ने की. चयनित प्रतिभागियों के बीच सर्टिफिकेट वितरण एसएफएस के वर्किंग प्रेसिडेंट एमपी नायक ने किया. निर्णायक मंडली की ओर से चंद्रशेखर कुमार ने सभी निर्णायकों के चयन शैली की दक्षता व प्रखरता की विवेचना की. धन्यवाद ज्ञापन एसपी सिंह (संयुक्त एकेडमिक कोऑर्डिनेटर-एसएफएस) ने किया. मेजबान विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी.

समाज के लाभ के लिए नवाचारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चयनित विद्यालय

वरीय : डीपीएस-04, चिन्मय विद्यालय-05, एमजीएम-04, सेंट जेवियर-01

कनीय : चिन्मय विद्यालय-05, जीपीएस-05, डीएवी-04, रेन्बो पब्लिक स्कूल-चीरा चास

कार्बन फुटप्रिंट काम करने व हमारे ग्रह की रक्षा के लिए स्मार्ट समाधान में चयनित विद्यालय

वरीय : डीएवी-04, एमजीएम-04, सेंट जेवियर-01, डीएवी-06, होली क्रॉस-चंदनकियारी, ओरिएंटल-जैनामोड़,कनीय : डीपीएस-04, चिन्मय विद्यालय-05, जीजीपीएस-05, डीएवी-04, डीपीएस-चास, सेंट जेवियर-01, होली क्रॉस-चंदनकियारी

स्वास्थ्य के लिए तकनीकी आविष्कार में चयनित विद्यालय

वरीय वर्ग : डीपीएस-04, चिन्मय विद्यालय-05, जीजीपीएस-05, सैमफोर्ड-जैनामोड़, सेंट जेवियर-01, मिथिला अकादमी-04,

कनीय वर्ग : डीपीएस-चास, सैमफोर्ड-जैनामोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >