Bokaro news : 15 बीएसएल कर्मियों को उल्लेखनीय कार्य, समर्पण व नवाचार के लिए किया गया सम्मानित

Bokaro news : सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को और सशक्त कर रही हैं आइसीएसएफ एंड पीएस की उपलब्धियां

Bokaro news : बीएसएल के आयरन एंड स्टील फाउंड्री व पैटर्न शॉप विभाग की ओर से नियमित व संविदा कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) के कार्यालय में किया गया. विभाग के विभिन्न अनुभागों के 15 कर्मियों को उल्लेखनीय कार्य, समर्पण व नवाचार के लिए सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) व अतिरिक्त प्रभार (शॉप्स) शरद गुप्ता उपस्थित रहे. महाप्रबंधक (शॉप्स) जयंता सरकार, उप महाप्रबंधक (शॉप्स) पी. बुल्लिअब्बाय, वरीय प्रबंधक अनिल कुमार, सानी उरांव, खेमनाथ महतो, उप प्रबंधक अशोक कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मी व संविदा कर्मी उपस्थित थे. श्री गुप्ता ने विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीम भावना व नवाचार की सराहना की. उनके सतत योगदान की प्रशंसा की.

बोकारो रेलवे स्टेशन स्थित ‘इस्पात उद्यान’ में स्थापित स्मारक के लिए पैटर्न का किया निर्माण :

आइसीएसएफ एंड पीएस ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. दुर्गापुर के ब्लास्ट फर्नेस के लिए रिकॉर्ड समय-सीमा में 30 विशेष कूलिंग प्लेटों का सफल निर्माण व प्रेषण. प्रत्येक कूलिंग प्लेट, जिसकी अनुमानित लागत ₹1.2 लाख है, को आयरन एंड स्टील फाउंड्री की टीम ने सटीकता व उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ तैयार किया. तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में तीन पुरानी क्रेनों में बस-बार सिस्टम को ट्रेलिंग केबल सिस्टम से प्रतिस्थापित किया गया, जिससे परिचालन दक्षता में वृद्धि सुनिश्चित हुई. बोकारो रेलवे स्टेशन स्थित ‘इस्पात उद्यान’ में स्थापित स्मारक के लिए पैटर्न का निर्माण किया. दुर्गापुर व बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस-5 की मरम्मत के लिए जटिल कूलिंग प्लेट मोल्ड्स का विकास भी किया गया. आइसीएसएफ एंड पीएस की उपलब्धियां न केवल बीएसएल की उत्पादन क्षमता व तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि “सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार” के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को और सशक्त कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >