Bokaro News : बीएसएल से 10 अधिकारी व 33 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

Bokaro News : दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को दी गयी विदाई, कर्मियों को अंतिम निपटान व मैत्री भवन की दी गयी जानकारी.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से दिसंबर-2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में बुधवार को विदाई समारोह हुआ. मुख्य महाप्रबंधक टेक्निकल लक्ष्मी दास सहित 10 अधिकारी व 33 कर्मी दिसंबर में रिटायर हुए. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी थी. अधिशासी निदेशक ने कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार दिये. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अंतिम निपटान व मैत्री भवन से संबंधित जानकारियां दी. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि व आगंतुकों का स्वागत किया. बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व राजश्री बनर्जी ने कर्मियों व उनके परिवारजनों से मुलाकात की. उनके सुखमय जीवन की कामना की. इधर, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) लक्ष्मी दास के लिए आयोजित विदाई समारोह में निदेशक प्रभारी श्री रंजन व अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >