Bokaro News: डीवीसी के प्रस्तावित नये प्लांट एरिया को देखने चंद्रपुरा पहुंचे डीएफओ

Bokaro News: डीएफओ श्री कुमार ने कहा कि डीवीसी में नया प्लांट लगाया जाना है जिसके तहत पुराने जगहों पर काफी संख्या में पेड़ लगें है. प्लांट लगाने के लिये डीवीसी प्रबंधन ने पेड़ हटाने के लिये स्वीकृति मांगी है. मामले को लेकर आज मैं लैंड रिकार्डस की रिव्यू करने आया हूं.

बोकारो के जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) नीतिश कुमार मंगलवार को डीवीसी के प्रस्तावित नये प्लांट एरिया को देखने चंद्रपुरा पहुंचे. डीवीसी निदेशक भवन में उन्होंने डीवीसी के संबंधित अधिकारियों से प्लांट एरिया के मैप को देखा. उन्होंने मैप के अनुसार कई तरह की जानकारी अधिकारियों से ली. यहां डीवीसी के वरीय प्रबंधक (मैकेनिकल) शुभांकर शेखर लाला, राजीव तिवारी, मो. ओमेर आदि थे.

प्लांट लगाने के लिये डीवीसी प्रबंधन ने पेड़ हटाने के लिये स्वीकृति मांगी है

बातचीत में डीएफओ श्री कुमार ने कहा कि डीवीसी में नया प्लांट लगाया जाना है जिसके तहत पुराने जगहों पर काफी संख्या में पेड़ लगें है. प्लांट लगाने के लिये डीवीसी प्रबंधन ने पेड़ हटाने के लिये स्वीकृति मांगी है. मामले को लेकर आज मैं लैंड रिकार्डस की रिव्यू करने आया हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >