बोकारो के चास में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, भाईचारे का दिखा संदेश

Chas Eid Celebration: बोकारो के चास में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी. शहर से गांव तक उत्साह दिखा. पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

चास से संतोष की रिपोर्ट

Chas Eid Celebration: बोकारो जिले के चास क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की और अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी.

भाईचारे और एकता का दिया संदेश

नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में शांति, एकता और भाईचारे की कामना की. नमाज समाप्त होने के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान हर तरफ खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला.

शहर से गांव तक दिखा उत्सव का रंग

चास के अंसारी मोहल्ला स्थित ईदगाह सहित कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईद धूमधाम से मनाई गई. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों जैसे कुम्हरी, पुपुनकी, सियालगजरा और डुमरजोड़ गांवों में भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया. हर जगह लोगों में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला.

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. सभी ईदगाहों, मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और महुआ माजी ने दी ईद की शुभकामनाएं, रांची में धूमधाम से मना त्योहार

दिनभर बनी रही चहल-पहल

ईद के दिन चास के सभी मुस्लिम मोहल्लों में दिनभर चहल-पहल बनी रही. लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते रहे और त्योहार की खुशियां साझा करते रहे. इस तरह ईद का यह पर्व पूरे क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता नजर आया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में मनाई ईद, केएन त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >