कोल कर्मियों को कई सुविधाएं देगा बीओआइ

BOKARO NEWS : कोल कर्मियों को कई सुविधाएं देगा बीओआइ

बेरमो. बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कोल कर्मियों को कई सुविधाएं दी जायेंगी. इस संबंध में शुक्रवार को कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में प्रबंधन के साथ बैंक का समझौता हुआ है. कोल इंडिया का प्रतिनिधित्व विनय रंजन, (निदेशक-कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) और बैंक ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व शारदा भूषण राय (मुख्य महाप्रबंधक-संसाधन/विपणन/जीबीडी, प्रधान कार्यालय-मुंबई), मनोज कुमार सिंह (महाप्रबंधक, एफजीएमओ-कोलकाता), अमित कुमार (उप महाप्रबंधक) और एमएमआई लोधी (सहायक महाप्रबंधक, एलसीबी-कोलकाता) ने किया. बैंक ऑफ इंडिया के बोकारो अंचल के आंचलिक प्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल ने बताया कि कोलकर्मियों को समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, स्थायी/आंशिक विकलांगता कवर और हवाई दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा. इसके अलावा बाल शिक्षा लाभ, ब्याज दर, खुदरा ऋण की प्रसंस्करण शुल्क और लॉकर किराया आदि में भी रियायतें दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >