बीएलओ सीता देवी को किया गया सम्मानित

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीएलओ सीता देवी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।

जैनामोड़. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है. अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर शुरू किए गए ''बीएलओ ऑफ द डे'' कार्यक्रम के बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है.

इसके तहत रविवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बेरमो सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जरीडीह प्रणव ऋतुराज ने जरीडीह प्रखंड के प्राथमिक विधालय चिलगड्डा मतदान केन्द्र 338 पहुंचकर बीएलओ सीता देवी को पूरे जिले में सर्वाधिक गणना प्रपत्र वितरण करने को लेकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीएलओ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं.उनके समर्पित और गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 अभियान को सफलता मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >