Bokaro News : चार श्रम संहिता के विरोध में मोर्चा ने मनाया काला दिवस

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट गोलंबर पर जमा हुए ट्रेड यूनियन के नेता

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी अभियान के तहत बोकारो स्टील प्लांट गोलंबर पर बुधवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा (इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, एआईयूटीयुसी) के संयुक्त तत्वावधान में काला दिवस मनाया गया. मौके पर एटक महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा : ट्रेड यूनियनें लगातार श्रम-विरोधी व नियोक्ता-समर्थक श्रम संहिताओं का विरोध करती रही हैं. लेबर कोड तथाकथित ‘श्रम सुधार’ व इज ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर लाया गया है. 12 फरवरी की ऐतिहासिक आम हड़ताल के बाद भी केंद्र सरकार श्रम संहिताओं को वापस लेने या इस मुद्दे पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ कोई सार्थक बैठक करने से बच रही है. मसौदा तैयार करने के चरण से ही ट्रेड यूनियनों जैसे हितधारकों से कोई परामर्श नहीं किया गया. यह अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों का उल्लंघन है. सीटू महामंत्री आरके गोरांई ने कहा : श्रम संहिता देश के श्रमिकों को शोषणकारी परिस्थितियों में धकेलने का प्रयास हैं. श्रमिक वर्ग ने शोषण के खिलाफ संघर्ष करके अधिकार पाया है. इंटक के अमर कुमार ने कहा : वर्तमान केंद्र सरकार श्रम संहिताओं के माध्यम से उपलब्धियों को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. इन संहिताओं में कठोर व दमनकारी प्रावधान हैं. एचएमएस के आरके सिंह ने कहा : न्यूनतम वेतन कानूनों को कमजोर कर गरीबी रेखा से नीचे ””””राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन”””” लागू करने की कोशिश की जा रही है. हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हैं. वक्ताओं ने सेल प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों को 20 प्रतिशत छंटनी के फरमान को अविलंब वापस लेने की मांग की. ऐसा नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की बात कही. काला बैज लगा कर मजदूरों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. अध्यक्षता संजीव पोद्दार ने की. सभा को इश्तियाक अंसारी, प्राण सिंह, एसके कुंभकार ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >