बेरमो. भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं किसी से भी लड़ने को तैयार हूं. एक परिवार के इशारे पर प्रशासन की ओर से लगातार गलत तरीके से एकतरफा मुकदमा किया जा रहा है. ऐसी ओछी हरकतों से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ा जा सकता है. भाजपा का हर कार्यकर्ता वंशवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा. अब बेरमो की जनता जाग चुकी है और एक-एक भ्रष्टाचार का हिसाब आने वाले चुनाव में लेगी. कहा है कि वह किसी भी मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं और बेरमो से वंशवाद और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कटिबद्ध हैं.
भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं : प्रकाश
भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं : प्रकाश

भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं : प्रकाश