बोकारो. कैंप वन माराफारी स्थित वालीबॉल ग्राउंड में रविवार को बेहतर झारखंड के संस्थापक भाजपा नेता विवेक सिंह का खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. खिलाड़ी सूरज कुमार, अंकुश सिंह, समीर, सक्षम, अभय, शुभम, सचिन, प्रभात और सौरभ ने ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया. इस पर विवेक सिंह ने ग्राउंड में हाइमास्ट लाइट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है. मौके पर धमेंद्र सिंह, मंजय सिंह, सोनू सिंह, ललन सिंह, संजय कुमार, ओम प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, भाजपा नेता बैधनाथ प्रसाद, धनंजय चौबे के अलावा संस्था के अजीत कुमार, लालबाबू सिंह आदि उपस्थित थे.
भाजपा नेता ने वालीबॉल ग्राउंड में हाइमास्ट लाइट लगाने का दिया आश्वासन
बोकारो के माराफारी स्थित वालीबॉल ग्राउंड में भाजपा नेता विवेक सिंह ने खिलाड़ियों को हाइमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर।

16 | Prabhat Khabar Network