पेटरवार थाना क्षेत्र के मंझली सिरी-अरजुवा सड़क पर बाइक और चलंत पशु चिकित्सा वैन में टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगी है. यह घटना गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे की है. हालांकि, घटना के बाद वैन चालक ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.
घायल की पहचान कोह पंचायत के जाराडीह गांव निवासी संतोष महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना में महतो का दाहिना पैर टूट गया है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है. इस घटना की जानकारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद को मिलने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चल रहा है.
