भोक्ता पर्व का है ऐतिहासिक महत्व : योगेंद्र

कसमार के हिसीम पहाड़ स्थित महादेव बेड़ा में भगता पर्व में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कसमार. कसमार प्रखंड के हिसीम पहाड़ स्थित महादेव बेड़ा (शिवालय) में गुरुवार को मंडा पर्व (भोक्ता पर्व) धूमधाम से मनाया गया. पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुप्रसिद्ध सिंहपुर शिवालय में यह पर्व संपन्न होने के चार दिन बाद, यानी बांग्ला बैशाख माह की चौथी तारीख को यहां मंडा पर्व मनाने की परंपरा है. हिसीम पहाड़ स्थित चारों गांवों (हिसीम, केदला, त्रियोनाला व गुमनजारा) के ग्रामीण संयुक्त रूप से इसे मनाते हैं. इससे पहले रविवार को लोगों ने संजोत मनाया. दिलीप पांडेय ने बतौर पुजारी पूजा संपन्न कराया. देर शाम को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद भी पहुंचे तथा शिवालय मव मत्था देख कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड की संस्कृति में भगता पर्व का अपना एक विशिष्ट महत्व है. यह अति प्राचीन पर्व है और इसमें कई संदेश छुपा हुआ है. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, भाजपा प्रखंड महामंत्री आनंद महतो, रामानंद महतो, गोवर्धन महतो, सोमर महतो, लालदेव महतो, पूर्व पंसस श्रीकांत सोरेन, मेला कमेटी के अध्यक्ष बसंत कुमार महतो, सचिव निलेश करमाली, उपाध्यक्ष सुशील कुमार महतो व संजीत कुमार महतो, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार महतो, कोषाध्यक्ष विकास कुमार महतो, उपसचिव अमित कुमार महतो व मिथिलेश कुमार महतो, संरक्षक मंडल के सदस्य दिलीप कुमार महतो, दिलीप हेंब्रम, सुनील कुमार महतो, मनोज महतो, सरोज महतो, श्यामलाल मांझी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >