भंगाबाजार की मुख्य सड़क बनी तालाब, राहगीरों का आवागमन दुश्वार

चास प्रखंड के भंगाबाजार में जलजमाव से मुख्य सड़क तालाब में तब्दील, राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को हो रही भारी दिक्कत.

प्रतिनिधि, पिंड्राजोरा

झारखंड के बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के भंगाबाजार गांव की मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है. सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को पार करना अब किसी जंग जीतने से कम नहीं है. सबसे गंभीर बात यह है कि बिना बारिश के भी सड़क पर तालाबनुमा स्थिति बनी हुई है.

सड़क पर जमा रहता है पानी

सड़क के दोनों किनारों पर मकान व अन्य निर्माण होने के कारण बारिश के पानी की निकासी का उचित रास्ता नहीं है. बारिश होने के बाद पानी कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता है, जिससे समस्या और विकट हो जाती है. सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता . इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. 

स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी

नारायणपुर पंचायत सहित भंगाबाजार और आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी मार्ग से सोनाबाद स्थित विद्यालयों में आते-जाते हैं. जलजमाव के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है . छात्राओं ने बताया कि पानी के बीच से होकर गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है. कई बार दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले विद्यार्थियों का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन, मजदूर, किसान, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण आवागमन करते हैं. जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है. पानी के कारण सड़क की स्थिति दिखाई नहीं देने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Bandh Live Updates: जमशेदपुर में भी दिखा 'झारखंड बंद' का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

पानी निकासी के अस्थायी प्रयास बेअसर

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पूर्व में कई बार सड़क से पानी निकलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ दिनों बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है. ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि उपायुक्त और उप विकास आयुक्त सहित कई अधिकारी विभिन्न निरीक्षण के दौरान सोनाबाद क्षेत्र में पहुंचे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से अधिकारियों का ध्यान भंगाबाजार की इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित नहीं कराया गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Bandh Live Updates: जमशेदपुर में भी दिखा 'झारखंड बंद' का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, जलनिकासी के लिए स्थायी नाला बनाने तथा सड़क पर जमा पानी की निकासी सुनिश्चित कराने की मांग की है . लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

बड़ी खबर..झारखंड में छात्र आंदोलन व प्रदर्शन दौरान हुए लाठीचार्ज को देश भर का मुद्दा बनाएगी भाजपा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brahm deo dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >