प्रतिनिधि, बोकारो
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की ओर से पिच क्यूरेटर स्व महेंद्र महतो के परिवार को आर्थिक मदद दी गयी है. मंगलवार को बीडीसीए का प्रतिनिधिमंडल चास के पत्थरकट्टा स्थित स्व महतो के आवास पहुंचा और उनकी पत्नी को सहायता राशि का चेक सौंपा. बीडीसीए के सचिव राजेश रंजन ने कहा कि 17 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद महेंद्र महतो का निधन हो गया था. बोकारो क्रिकेट जगत ने एक समर्पित और अनुभवी पिच क्यूरेटर को खो दिया है. बोकारो में क्रिकेट के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जायेगा. बीडीसीए इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. भविष्य में भी हरसंभव सहयोग किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, अजय पाठक, राजेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार, अजय कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, संजय पहाड़ी, किशुन गोप, योगेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे.
