घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी व छिनतई करने का आरोप, मामला दर्ज

चंदनकियारी में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और 20 हजार रुपये की छिनतई का मामला दर्ज. पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

प्रतिनिधि चंदनकियारी

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के चंदनकियारी नीचे बाजार निवासी 69 वर्षीय भजन आर्डी ने चंदनकियारी थाने में लिखित आवेदन देकर अपने भांजे के साथ घर मे घुस कर मारपीट करने और छिनतई करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है. आवेदन में उन्होंने अपने ही गांव के बैद्यनाथ दास, लखन दास, सोनू दास, मनोज दास व छोटू राय को आरोपी बनाया है. जिसमे उन्होंने कहा है कि सोमवार को सभी आरोपी मेरे भांजा दुखु पाल के घर घुस कर गाली गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने दुखु पाल के साथ मारपीट की.

सभी आरोपियों ने दुखु को मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.हो हल्ला सुनकर उसकी भाभी पहुँची. आरोपियों ने उसके भाभी के साथ अभद्र भाषा मे गाली देते हुए छेड़छाड़ किया. साथ ही आरोपियों ने घर का सारा सामान तीतर वितार कर दिया और घर से नगद 20 हजार रुपया लेकर भाग गए. साथ ही आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >