जरीडीह अंचल में फोर लेन सड़क किनारे बांधडीह दक्षिणी में जाहेर थान की भूमि पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाते हुए आदिवासी समुदाय के लोगों ने विरोध किया है. कहा कि माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आदिवासी नेता सूरजदेव हांसदा ने बताया कि पूर्वजों के समय से उक्त स्थान पर धार्मिक आयोजन होता आ रहा है. माफिया को किसी कीमत पर जमीन कब्जा नहीं करने देंगे. जमीन की मापी कर इसे सुरक्षित किया जाये. इस संबंध में सीओ को ज्ञापन देकर जमीन की मापी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. मौके पर आनंद सोरेन, सुनील सोरेन, सुरेंद्र बास्के, सुखराम हेंब्रम, बाबू लाल सोरेन, करमचंद हेंब्रम, विशेश्वर सोरेन, बिनोद मांझी, सागर मांझी, लखन मुर्मू, राजेंद्र सोरेन, दुर्गा सोरेन आदि थे.
Bokaro News : जाहेर थान की जमीन पर कब्जा का आरोप
Bokaro News : जाहेर थान की जमीन पर कब्जा का आरोप लगाया गया है.
