एयरफोर्स में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु (INTAKE 02/2027) के लिए आवेदन शुरू

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोकारो. इंडियन एयरफोर्स में करियर बनाने का सपना देख रहे जिला के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु (INTAKE 02/2027) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा संबंधित विषय में दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से पहले व 02 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए. महिला व पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. आरक्षित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

इस संबंध में डीसी अजय नाथ झा ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें. उन्होंने कहा : आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों एवं पात्रता की शर्तों का भली-भांति अध्ययन कर लें. अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. आवेदक विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी https://iafrecruitment.edcil.co.in पर विजिट कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: C p singh

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >