Bokaro News : बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन के लिए समझौता

Bokaro News : बीएसएल ने ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने के लिए समझौता किया है.

सस्टेनेबल इस्पात उत्पादन और वैश्विक डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीएसएल ने फोर्ब्स मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के साथ ब्लास्ट फर्नेस संख्या-1 में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने के लिए ऐतिहासिक समझौता किया है. अनुबंध पर हस्ताक्षर मंगलवार को बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. यह पहल आयरन निर्माण प्रक्रिया में कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी तकनीकी यात्रा की शुरुआत मानी जा रही है. ब्लास्ट फर्नेस कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का प्रमुख स्रोत होने के कारण इस परिवर्तन के केंद्र में है. राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत संचालित इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक कार्बन आधारित ईंधनों के स्थान पर आंशिक रूप से हाइड्रोजन एक स्वच्छ व प्रभावी अपचायक का उपयोग करना है. इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आयेगी, बल्कि बीएसएल और सेल को ग्रीन स्टील नवाचार के अग्रणी स्थान पर स्थापित करने में भी मदद मिलेगी.

ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में आयोजित रीडिफाइनिंग लीडरशिप फॉर अ सेफ एंड हाई परफॉरमेंस विषय पर तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला मंगलवार से शुरू हुई. मंगलवार को उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी थीं. इस कार्यशाला में 26 महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-II एवं सीसीएस) डीके सक्सेना और मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) पीके वर्मा ने मेंटर के रूप में मार्गदर्शन किया. प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान रांची के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमटीआई/एचआर-एलएंडडी) अतनु मुखर्जी व वरीय प्रबंधक (एमटीआई/एचआर-एलएंडडी) चंद्रनाथ द्वारा फैकल्टी सहयोग दिया जा रहा है. इस सघन प्रशिक्षण मॉड्यूल में सुरक्षा दृष्टिकोण, उत्कृष्टता, प्रणाली विश्वसनीयता का निर्माण और प्रो-एक्टिव नेतृत्व संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा और समूह गतिविधियां शामिल की गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >