Bokaro News : मुख्यालय से गायब रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

Bokaro News : मुख्यालय से गायब रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जायेगी.

मुख्यालय से गायब रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद व सदर उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी चिकित्सक मुख्यालय से दूर नहीं रहेंगे. मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में दोनों में से किसी भी एक अधिकारी को लिखित रूप में जानकारी देनी होगी. मुख्यालय से दूर रहने वाले चिकित्सकों को वर्तमान आवासीय पता बताना होगा. जरूरत पड़ने पर सीएस या डीएस भौतिक सत्यापन भी कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक रांची व धनबाद से आकर ड्यूटी करते हैं. इसके बाद धनबाद या रांची लौट जाते हैं. ऐसे चिकित्सकों को उसी दिन पुन: ऑन कॉल पर बुलाना विभाग के लिए संभव नहीं होता है. परेशानी में दूसरे चिकित्सक से ड्यूटी ली जाती है. यह हाल अन्य अस्पतालों का भी है.

सिविल सर्जन ने कहा

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि विशेष परिस्थिति में चिकित्सक को स्थिति के अनुसार रिलेक्स दिया जा सकता है. मुख्यालय से बाहर रह कर ड्यूटी करने की इजाजत किसी को नहीं है. सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों का ड्यूटी रोस्टर चेक करेंगे. साथ ही चिकित्सकों के कार्य प्रणाली की समीक्षा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >