26 पथ विक्रेताओं को मिलेगी स्थायी दुकान

निगम ने दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनायी है योजना

चास. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शहरी के तहत फुटपाथ दुकानदारों के सहायता कार्यक्रम एसयूएसभी घटक के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए चास नगर निगम कार्य कर रहा है. इसके तहत चास गरगा पुल के पास पथ विक्रेताओं को सभी सुविधायुक्त दुकान आवंटन करने के लिए शेड निर्माण किया गया है. जहां 26 पथ विक्रेताओं को स्थायी दुकान आवंटन किया जायेगा. इस संबंध में चास नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर प्रशांत कुमार ने कहा कि दुकान आवंटन कराने के लिए नगर निगम में निबंधित फुटपाथ विक्रेताओं को पहले आओ – पहले पाओ के आधार पर सूचना दी गयी है. कुल 26 दुकान आवंटन करना है, जिसमें छह दुकानदारों का आवेदन स्वीकार कर आवंटन किया गया है .

नहीं लगेगा जाम :

विक्रेताओं द्वारा सड़क पर दुकान लगाने से अक्सर जाम लग जाता है. निगम की इस पहल से लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी. इस योजना से फुटपाथ दुकानदारों को व्यवसाय करने में सुविधा होगी साथ ही धूप बरसात में कोई परेशानी नहीं होगी. लोगों को खरीदारी करने में सुविधा होगी. एक ही जगह कई प्रकार के समान लोगों को आसानी से मिल जायेगा. इससे लोगों को समय की बचत भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >