जैनामोड़.
जरीडीह पुलिस ने शुक्रवार को एक सफेद रंग की पिकअप वैन (यूपी14बीएस – 0205) में से 25 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. जबकि चालक भाग निकला. वाहन से मैकडोनाल्ड व रॉयल स्टेग की अवैध शराब बरामद की गयी है. यह जानकारी एसआइ विक्रम कुमार सिंह ने दी. बताया कि पुलिस वाहन को देखकर पिकअप चालक गाड़ी मोड़ने लगा. संदेह होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी तेज कर पिकअप वाहन को बक्सपुरा रोड पर पकड़ा. चालक अंधेरे का फायदा कर वाहन खड़ा कर फरार हो गया. मौके पर सहदेव साव, सोनू चौधरी, निर्मल सिंह, संजीव कुमार, महेंद्र कुमार तिर्की आदि मौजूद थे.कसमार के मुरहुल में सिंचाई पंप की चोरी-कसमार.
कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहुलसूदी पंचायत के डुमरहीर गुवाई नदी पर जिला परिषद मद से लगे सिंचाई पंप की चोरी हो गई है. मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो ने बताया कि करीब तीन महीना पहले जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने जिला परिषद फंड से यहां सोलर संचालित सिंचाई पंप लगवाया था. उससे गांव के लगभग 20-25 किसानों को लाभ मिल रहा था. शुक्रवार की सुबह किसानों ने देखा की मोटर पंप की चोरी हो चुकी है. चोरी गये पंप की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बतायी गयी है. श्री महतो ने बताया कि इसकी सूचना कसमार थाना को दे दी गयी है.मारपीट व गाली गलौज का मामला दर्ज : बोकारो. चास थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी निवासी उमेश कुमार गुप्ता ने मारपीट व गाली गलौज करने का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया है. इसमें वहीं के रहने वाले रमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता व नेहा कुमारी को आरोपी बनाया है. मामला न्यायालय के आदेश पर चास थाना में दर्ज किया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
