ब्लास्ट फर्नेस के फर्नेस नंबर 1 के वींच रूम में लगी आग

कोई हताहत नहीं, कुछ केबल जल गये आग को 30 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया गया बोकारो :बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के फर्नेस नंबर-1 के वींच रूम में रविवार की सुबह लगभग पांच बजे के आस-पास आग लग गयी. इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गयी. दमकल कर्मियों ने आग […]

कोई हताहत नहीं, कुछ केबल जल गये

आग को 30 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया गया
बोकारो :बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के फर्नेस नंबर-1 के वींच रूम में रविवार की सुबह लगभग पांच बजे के आस-पास आग लग गयी. इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गयी. दमकल कर्मियों ने आग को 30 मिनट में पूरी तरह से बुझा दिया. अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ. अगलगी से तीन-चार केबल जल गये. अगलगी का उत्पादन पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा. अगलगी के कारण व क्षति का आकलन किया जा रहा है.
बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने रविवार को बताया : सुबह पांच बजे के आस-पास मामूली आग लगी थी, इसे 30 मिनट में पूरी तरह से बुझा दिया गया. आग इतनी मामूली थी कि उसे हाथ वाले अग्निशमन यंत्र से ही बुझा दिया गया. उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >