सीएए से संविधान की मूल भावना प्रभावित : पप्पू

बोकारो : हम सभी भारतवासी हैं. सीएए देश के माहौल को खराब कर रहा है. देश में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है. यह लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं है. यह देश का सवाल है. देश में नफरत की आग लगायी गयी है. संविधान की मूल भावना पर हमला किया जा रहा है. यह […]

बोकारो : हम सभी भारतवासी हैं. सीएए देश के माहौल को खराब कर रहा है. देश में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है. यह लड़ाई केवल मुसलमानों की नहीं है. यह देश का सवाल है. देश में नफरत की आग लगायी गयी है.

संविधान की मूल भावना पर हमला किया जा रहा है. यह कहना है बिहार के पूर्व सांसद सह जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन यादव ऊर्फ पप्पू यादव का. वह शनिवार को सिवनडीह कर्बला मैदान में सीएए के खिलाफ संविधान बचाओ मुहिम के तहत आयोजित अनिश्चितकालीन अनशन को संबोधित कर रहे थे. श्री यादव ने कहा : लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार देश को जलाने का काम कर रही है.
चलता रहेगा अनिश्चितकालीन अनशन : इस अवसर पर साधु शरण गोप, अनिल सिंह, इसराफिल अंसारी, जितेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. पप्पू यादव को देखने के लिए भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कर्बला मैदान में जुटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >