बोकारो : बीएसएल से रिटायरकर्मियों को चुने गये विकल्प के आधार पर पेंशन राशि को वापस करने की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी. इससे संबंधित जानकारी 06542-240273 पर प्राप्त की जा सकती है.
वैसे रिटायर कर्मी जो बोकारो से बाहर रहते हैं, निबंधन के बाद फार्म व कागजात ‘नोडल अधिकारी (सेल पेंशन योजना), अंतिम निबटारा प्रकोष्ठ, कार्मिक विभाग, इस्पात भवन, सेल बोकारो स्टील प्लांट के पते पर भेज सकते हैं.
सेल पेंशन योजना तीन फरवरी से बोकारो इस्पात संयंत्र में लागू कर दिया गया है. इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए बीएसएल प्रबंधन की ओर से तीन काउंटर मैत्री भवन, कार्मिक नगर प्रशासन कार्यालय व मानव संसाधन विकास विभाग में बनाये गये हैं. अब तक सात हजार से अधिक रिटायर कर्मी उक्त काउंटरों से अपनी पेंशन राशि की जानकारी प्राप्त कर चुके हैं. योजना को चरणबद्ध रूप से निष्पादित किया जा रहा है.
