प्रभु कृपा से हर कार्य हो जाते हैं आसान : रामनरेश शास्त्री

सेक्टर चार-जी काली मंदिर प्रांगण में महारुद्र यज्ञ व श्रीमद‍् भागवत कथा बोकारो : सेक्टर चार जी स्थित काली मंदिर प्रांगण में चल रहे महारुद्र यज्ञ व श्रीमद‍् भागवत कथा बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रहा. उत्तराखंड से आये प्रवचनकर्ता रामनरेश शास्त्री ने भागवत कथा लोगों को सुनायी. कहा : प्रभु कृपा से हर […]

सेक्टर चार-जी काली मंदिर प्रांगण में महारुद्र यज्ञ व श्रीमद‍् भागवत कथा

बोकारो : सेक्टर चार जी स्थित काली मंदिर प्रांगण में चल रहे महारुद्र यज्ञ व श्रीमद‍् भागवत कथा बुधवार को पांचवे दिन भी जारी रहा. उत्तराखंड से आये प्रवचनकर्ता रामनरेश शास्त्री ने भागवत कथा लोगों को सुनायी. कहा : प्रभु कृपा से हर कार्य आसान हो जाते हैं. मनुष्य केवल परेशानी में भगवान को याद नहीं करे, बल्कि खुशी में भी उनकी आराधना करे.
सुख व दु:ख प्रभु की कृपा से ही आते हैं. श्री शास्त्री ने कृष्ण लीला से श्रद्धालुओं को अवगत कराया. इससे पूर्व समुद्र मंथन व गंगा मैया की प्रकटीकरण का दृश्य व राधा कृष्ण की झांकी निकाली गयी. 30 जनवरी को भगवान हनुमान व शिवलिंग प्रतिमा प्रतिष्ठा व नगर भ्रमण की तैयारी की समीक्षा की गयी.
कार्यक्रम में संजय पंडित, रोबिन सिंह, नवीन सिंह, प्रभात नेता, विभाष, संजय, मुनटुन, लाल बाबू, विभाकर रंजन, प्रभाकर रंजन, शशिभूषण, भूषण मठाधीश, मनोज झा, दीपू, राजा, गंगासागर पांडेय, स्वरूप शेखर पांडेय सहित आसपास के दर्जनों श्रद्धालुगण कथा में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >