नावाडीह कस्तूरबा में नहीं हुई थी छेड़छाड़ की घटना

जांच टीम ने डीइओ को सौंपी रिपोर्ट कसमार कस्तुरबा से नावाडीह कस्तुरबा भेजे जाने के कारण छात्राओं ने लगाया था आरोप बोकारो : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप जांच में गलत पाया गया. कसमार से नावाडीह कस्तूरबा में भेजे जाने के कारण कतिपय […]

जांच टीम ने डीइओ को सौंपी रिपोर्ट

कसमार कस्तुरबा से नावाडीह कस्तुरबा भेजे जाने के कारण छात्राओं ने लगाया था आरोप
बोकारो : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप जांच में गलत पाया गया. कसमार से नावाडीह कस्तूरबा में भेजे जाने के कारण कतिपय छात्राओं ने मनगढ़ंत आरोप लगा दिया था. जांच टीम द्वारा शिकायत के आधार पर हुई जांच में इसका खुलासा हो गया. बताते चले कि छात्राओं ने स्कूल के गार्ड व सफाई कर्मी पर खिड़की से झांकने व छोड़छाड़ करने की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >