बोकारो : आर्थिक संकट से घिरी कंपनी के लिए कैश कलेक्शन सबसे बड़ी जरूरत है. बोकारो स्टील प्लांट ने साल के अंतिम माह दिसंबर में कैश कलेक्शन के मामले में सेल के अन्य यूनिट्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया. बीएसएल ने दिसंबर-2019 में 1485.89 करोड़ का कैश कलेक्शन किया. कैश कलेक्शन के मामले में सेल की विभिन्न इकाइयों में बीएसएल दूसरे पायदान पर रहा. 1729.85 करोड़ कैश कलेक्शन के साथ भिलाइ स्टील प्लांट पहले पायदान पर रहा.
बीएसएल ने दिसंबर में किया 1485.89 करोड़ कैश कलेक्शन
बोकारो : आर्थिक संकट से घिरी कंपनी के लिए कैश कलेक्शन सबसे बड़ी जरूरत है. बोकारो स्टील प्लांट ने साल के अंतिम माह दिसंबर में कैश कलेक्शन के मामले में सेल के अन्य यूनिट्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया. बीएसएल ने दिसंबर-2019 में 1485.89 करोड़ का कैश कलेक्शन किया. कैश कलेक्शन के मामले में सेल […]

बीएसएल के दिसंबर माह में बेहतर प्रदर्शन करने से कर्मियों में उत्साह है. अंतिम दिन 31 दिसंबर को बीएसएल का कैश कलेक्शन 130.23 करोड़ रुपये रहा. नया साल कंपनी व कर्मियों के लिए बेहतर करने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही से हो चुकी है. अक्टूबर से उत्पादन का ग्राफ बढ़ा है. स्टील के मांग में वृद्धि हुई है.