आनंद मार्ग ने प्रभात कॉलोनी में किया धर्मचक्र का आयोजन

बोकारो : आनंद मार्ग आश्रम प्रभात कॉलोनी चास में रविवार को आनंद मार्ग की ओर से धर्म चक्र का आयोजन किया गया. इसमें चास आनंद मार्ग प्रचारक संघ यूनिट के आनंद मार्गी शामिल हुए. अफ्रिका से आये आचार्य ज्ञानांजनानंद अवधूत ने धर्म चर्चा की. आचार्य प्रीतीशानंद अवधूत ने बताया कि धर्म चक्र का आयोजन शाम […]

बोकारो : आनंद मार्ग आश्रम प्रभात कॉलोनी चास में रविवार को आनंद मार्ग की ओर से धर्म चक्र का आयोजन किया गया. इसमें चास आनंद मार्ग प्रचारक संघ यूनिट के आनंद मार्गी शामिल हुए. अफ्रिका से आये आचार्य ज्ञानांजनानंद अवधूत ने धर्म चर्चा की.

आचार्य प्रीतीशानंद अवधूत ने बताया कि धर्म चक्र का आयोजन शाम चार बजे से पांच बजे तक किया जायेगा. मासिक अखंड कीर्तन दो बजे से पांच बजे शाम तक होगा. 30 और 31 दिसंबर को आनंद नगर में वार्षिक धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत, आचार्य प्रीतिशानंद अवधूत , हरिहर, राम गोविंद, शिव कुमार श्रीवास्तव, मीनू देवी, सुनीता देवी, सतदल, तुलसी जायसवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >