शॉर्ट सर्किट से वाहन जला

चास : बाइपास स्थित प्रभात कॉलोनी मोड़ के पास गुरुवार को एक एजेंसी की एलसीडी लगा प्रचार वाहन (यूपी 32 एफएन-8493) शॉर्ट सर्किट से जल गया. वाहन आग लगने के बाद करीब 30 फुट तक सड़क पर बिना चालक के लुढ़कता रहा. जलते वाहन को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. चालक के अनुसार वह […]

चास : बाइपास स्थित प्रभात कॉलोनी मोड़ के पास गुरुवार को एक एजेंसी की एलसीडी लगा प्रचार वाहन (यूपी 32 एफएन-8493) शॉर्ट सर्किट से जल गया. वाहन आग लगने के बाद करीब 30 फुट तक सड़क पर बिना चालक के लुढ़कता रहा. जलते वाहन को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

चालक के अनुसार वह प्रचार-प्रसार के बाद दोपहर में वाहन खड़ा कर नजदीक के शोरुम में गया था. इसी दौरान वाहन में लगी आग को देख लोगों ने शोर मचाया. लोगों की सूचना पर अग्निशमन दस्ता पहुंचा और आग बुझायी. वाहन की एलसीडी टीवी पूरी तरह से जल गयी. जेनरेटर व अन्य सामान जल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >